ChhattisgarhCrime

Big Breaking : कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, जवानों को मिली बड़ी सफलता, 13 लाख के इनामी दो माओवादी ढेर

कोंडागांव। Big Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। किलम-बरगुम जंगलों में जारी माओवादी विरोधी अभियान के दौरान हुई इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने दो कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिन पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Read More : Big Breaking : देर रात मचा हड़कंप, गांव में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख

Big Breaking : माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर 15 अप्रैल को कोंडागांव DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। शाम होते-होते माओवादी कैडरों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कुछ देर तक चली। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में दो नक्सली शव बरामद किए गए।

Big Breaking : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर डिवीजन के खतरनाक माओवादी कमांडर DVCM हलदर और ACM रामे के रूप में हुई। इन पर क्रमशः 8 लाख और 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Read more : BIG BREAKING : मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ीं : बेल्जियम में गिरफ्तारी, भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज

Big Breaking : घटनास्थल से एक AK-47 रायफल, विस्फोटक सामग्री, भारी मात्रा में हथियार और माओवादी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button