
PM Modi : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना में जहर मिलने के अरविंद केजरीवाल के दावे पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यमुना की गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया। करतार नगर में एक संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “इनकी लुटिया यमुना में डूबेगी” और यमुना में जहर मिलाने के आरोप को हरियाणा का अपमान करार दिया।
PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हरियाणा का पानी दिल्ली और हरियाणा दोनों ही जगह पीते हैं। क्या दिल्ली के जज और विदेशी राजदूत भी इस पानी को पीते हैं, क्या उन्हें मारने के लिए जहर मिलाया जाएगा?” उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक घोर पाप किया है, जो इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
PM Modi : पीएम मोदी ने आगे कहा, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। आपदा वाले हार के डर से बौखलाए हुए हैं। हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग नहीं हैं, और क्या आप यह सोच सकते हैं कि हरियाणा के लोग अपने बच्चों को जहर दे सकते हैं?”
PM Modi : प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा के लोग देशभक्त और धार्मिक होते हैं, और यह आरोप पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि “हरियाणा का कोई ऐसा परिवार नहीं, जिसका बेटा सीमा पर न हो, और क्या आप ऐसे लोगों पर जहर डालने का आरोप लगा सकते हो?”
PM Modi : गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया। इस बयान पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल से सबूत मांगा है, जबकि दिल्ली भाजपा ने आयोग से उनके प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।