NationalBusiness

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सस्ता हुआ या महंगा…? मिटनों में चेक करें लेटेस्ट रेट…

 

नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price : देश में 11 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने ताजा दरों को अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है, लेकिन ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिली है। बीते एक साल से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल के दामों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी, लेकिन उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल ?

  • छत्तीसगढ़ में पेट्रोल औसत कीमत 101.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • छत्तीसगढ़ में डीज़ल औसत कीमत 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (रुपये प्रति लीटर)

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04

Read More : Petrol-Diesel Prices : जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, सस्ता हुआ या महंगा? यहां जानें अपने शहर के दाम…

Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियां करती हैं कीमतों की घोषणा
देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियां – इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) – हर दिन पेट्रोल और डीजल की दरें अपडेट करती हैं। इन दरों को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर तय किया जाता है।

Read More : Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, आज सस्ता हुआ या महंगा…? जानें ताजा रेट…

Petrol-Diesel Price: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो घर बैठे भी इन्हें चेक कर सकते हैं:

1. SMS के जरिए:
– इंडियन ऑयल (IOC) ग्राहक: “RSP <शहर कोड>” लिखकर 9224992249 पर भेजें।
– BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

2. ऑयल कंपनियों की वेबसाइट पर:
– इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ताजा रेट देख सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button