NationalPolitical

Parvesh Verma : कौन है प्रवेश वर्मा? जिन्होंने केजरीवाल को दी मात, यहां जानें पूरी डिटेल…

Parvesh Verma : कौन है प्रवेश वर्मा? जिन्होंने केजरीवाल को दी मात, यहां जानें पूरी डिटेल...

नई दिल्ली। Parvesh Verma : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। प्रवेश वर्मा ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल कर भाजपा के लिए ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) भारतीय जनता पार्टी के एक कद्दावर नेता हैं और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) किया और फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

उनका राजनीतिक करियर 2013 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने महरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके बाद 2014 में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 में भी उन्होंने शानदार जीत हासिल की और कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा को 5,78,486 मतों के भारी अंतर से हराया, जो दिल्ली के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी चुनावी बढ़त थी।

Read More : Election Results 2025 : केजरीवाल और सिसोदिया हारे चुनाव, आतिशी जीतीं, दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार

2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) को नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा, जहां उनका सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से था। इस चुनाव में प्रवेश वर्मा ने बड़ी बढ़त बनाते हुए केजरीवाल को मात दी और भाजपा के लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया।

प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) एक संपन्न राजनेता हैं। चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 77.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी (Parvesh Verma) संपत्तियों में कृषि योग्य भूमि, गोदाम और आवासीय भवन शामिल हैं। उनके पास तीन कारें हैं – टोयोटा इनोवा (36 लाख रुपये), टोयोटा फॉर्च्यूनर (9 लाख रुपये) और महिंद्रा XUV (11.77 लाख रुपये)।

प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) राजनीति में लगातार सफल होते आ रहे हैं। वे संसद की वित्त समिति के सदस्य भी रह चुके हैं और संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति में भी कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में एक मजबूत पकड़ बनाई है और 2025 के चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button