Crime : फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने कार वर्कशॉप के मैनेजर को बनाया शिकार, सोने के गहने लेकर हुए फरार, जानिए क्या है पूरा मामला…
Crime : फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने कार वर्कशॉप के मैनेजर को बनाया शिकार, सोने के गहने लेकर हुए फरार, जानिए क्या है पूरा मामला...

बिलासपुर। Crime : न्यायधानी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में ठगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक कार वर्कशॉप के मैनेजर को चुना लगाया हैं। आरोपियों ने जांच के बहाने उनकी अंगूठी और चेन उतरवाई और बदले में नकली गहने थमा दिए। इसके बाद वे सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
Crime : पीड़ित भुनेश्वर कुमार सूर्यवंशी, मंगला शिक्षक कॉलोनी के निवासी हैं, और एक कार वर्कशॉप में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि, बुधवार दोपहर को जब अपने घर भोजन के लिए जा रहे थे, तभी मॉल के सामने पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।
Read More : CRIME NEWS : मर्डर का खुलासा, नवविवाहिता को मारकर फांसी पर लटकाया, भखारा पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर झांसा दिया कि, आगे मर्डर हुआ है और सुरक्षा कारणों से उन्हें अपने सोने के गहने जेब में रख लेने चाहिए। इसी बहाने ठगों ने उनकी अंगूठी और चेन उतरवा ली और होने सीनियर को दिखाने के बहाने जांच के लिए रख ली। इसके बाद उन्होंने गहनों को कागज में लपेटकर वापस लौटाने का नाटक किया और भरोसा दिलाने के लिए घर तक साथ चलने की पेशकश की।
Crime : कुछ दूरी पर जाकर जब मैनेजर ने पीछे मुड़कर देखा, तो दोनों युवक गायब हो चुके थे। संदेह होने पर उन्होंने कागज खोलकर देखा, तो अंदर नकली गहने निकले। ठगी का एहसास होते ही वे तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।