ChhattisgarhPolitical

CG News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा सरकार कर रही नौकरियों का व्यापार, प्रदेश भर की आरक्षक और वनरक्षक भर्तियों को रद्द करें

CG News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा सरकार कर रही नौकरियों का व्यापार, प्रदेश भर की आरक्षक और वनरक्षक भर्तियों को रद्द करें

रायपुर | CG News : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों का व्यापार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन और पुलिस भर्तियों में खुले आम घपले हो रहे हैं और इन भर्तियों में बोलियां लग रही हैं। CG News जिलों में आरक्षक भर्ती और वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा हुआ है, जिसमें राजनांदगांव आरक्षक भर्ती मामले का उदाहरण दिया। शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भर में चल रही सभी पुलिस और वन आरक्षक भर्तियों को रद्द कर दिया जाए और इनकी जांच कराई जाए। CG News

उन्होंने यह भी कहा कि हैदराबाद की एक निजी कंपनी, जिसे वन विभाग और पुलिस विभाग की शारीरिक परीक्षा करवाने का ठेका दिया गया है, को ब्लैकलिस्ट किया जाए। इस कंपनी और सरकार में बैठे कुछ अधिकारियों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया गया है, जिससे नौकरियां बिक रही हैं। शुक्ला ने आरोप लगाया कि इस कंपनी ने 6000 आरक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेश भर में परीक्षा आयोजित की, लेकिन उस पर कई सवाल उठे हैं और सरकार ने आज तक इस मामले की जांच नहीं कराई। CG News

READ MORE: Donald Trump : ट्रंप की शपथ के साथ 18 हजार भारतीय प्रवासियों के लिए बजी खतरे की घंटी, वापसी हो सकती है तय…पढ़ें पूरी ख़बर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शारीरिक परीक्षण में पक्षपात किया गया और चहेते उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने उदाहरण दिया कि कोरिया और मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए विशेष दिनों का इंतजाम किया गया और उन पर पक्षपाती तरीके से अंक दिए गए। उन्होंने राजनांदगांव आरक्षक भर्ती मामले में भी इसी तरह की गड़बड़ियों की बात की। CG News

READ MORE: Chhattisgarh Audio Viral : शिक्षा विभाग का घूसकांड: BEO कार्यालय की 2 महिला कर्मचारी 1 लाख रुपये कर रही है डिमांड, खुलासे के बाद सस्पेंड

सुशील आनंद शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी की ओर से मांग की कि इन भर्तियों को रद्द किया जाए और पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के जज से कराई जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ व्यापार करना बंद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। CG News

READ MORE: Jagdalpur Crime : बाइक चोरी के आरोपियों का पर्दाफाश, फर्जी आरसी बुक बनाकर ये कर रहा था धंधा, पुलिस ने तीन आरोपी को दबोचा

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button