OMG : पति के निधन के 11 साल बाद सपने में गर्भवती हुई महिला, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
OMG : पति के निधन के 11 साल बाद सपने में गर्भवती हुई महिला, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

OMG : आजकल की दुनिया में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनके बारे में विज्ञान से जुड़े तथ्यों के आधार पर समझ पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने अपने दिवंगत पति की मौत के 11 साल बाद बच्चे को जन्म देने का दावा किया है। महिला का कहना है कि उसके पति उसके सपनों में आते हैं, वह उससे खाना मांगते हैं, झगड़ते हैं, और साथ सोते हैं। उसी के चलते वह गर्भवती हुई और अब बच्चे को जन्म दिया है।
OMG : महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस दावे पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस बच्चे का पिता कौन है। महिला का जवाब है कि यह बच्चा उसके दिवंगत पति का है। इस पर लोग हैरान हैं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे संभव नहीं मान रहे हैं।
OMG : क्या सपनों के माध्यम से हो सकती है संतान प्राप्ति?
OMG : वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, सपना देखना या अलौकिक तरीके से गर्भवती होना संभव नहीं है। महिला के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने बच्चे के पिता की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की है। एक यूजर ने टिप्पणी की, “ऐसा लगता है कि हम अभी भी सो रहे हैं और यह एक बुरा सपना है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह महिला सोचती है कि पूरी दुनिया मूर्ख है, तभी यह ऐसे तर्क दे रही है।”
OMG : क्या इस तरह की घटना पहले भी घटी है?
OMG : पति की मौत के बाद पत्नी का गर्भवती होना यह पहली घटना नहीं है, हालांकि अन्य मामलों में या तो महिला स्वाभाविक रूप से गर्भवती हुई थी या फिर विज्ञान आधारित विधियों जैसे IVF का सहारा लिया गया।
OMG : अमेरिका के फ्लोरिडा में मैरी कुल्हमन नामक महिला ने अपने पति की वाटर-स्कीइंग दुर्घटना में मौत के नौ महीने बाद बच्चे को जन्म दिया। मैरी ने इसे एक “चमत्कार” बताया और उनका मानना था कि गर्भाधान उनके पति की मृत्यु से कुछ समय पहले स्वाभाविक रूप से हुआ था।
OMG : इसी तरह, UK में एस्तेर बाथर्स ने अपने दिवंगत पति की मृत्यु के दो साल बाद आई.वी.एफ. उपचार के माध्यम से उनके बच्चे को जन्म दिया। इन घटनाओं में या तो गर्भधारण स्वाभाविक रूप से हुआ था, जैसे मैरी कुल्हमन के मामले में, या फिर चिकित्सा विज्ञान की मदद से, जैसे एस्तेर बाथर्स के मामले में। यदि पुरुष की मृत्यु के बाद उसके शुक्राणु को सुरक्षित किया जाए, तो उसे बाद में महिला को गर्भवती करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह घटनाएं जहां विज्ञान द्वारा समझी जा सकती हैं, वहीं महिला का सपना देखने के बाद गर्भवती होने का मामला अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।