OMG! तेज हवा से गिरी पेड़, छह की मौत, पांच घायल…

मणिकर्ण। OMG! हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुद्वारे के पास तेज हवा के कारण एक विशाल पेड़ गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुद्वारे के पास गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी, तभी अचानक तेज हवा चली और कायल प्रजाति का एक कमजोर पेड़ वाहनों पर गिर पड़ा। इससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें एक रेहड़ी संचालक और एक वाहन चालक बताया जा रहा है।
Read More : OMG! एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर लैंडिंग के दौरान आया दूसरा प्लेन, पायलट ने सूझबूझ से बचाईं यात्रियों की जान
OMG! सूचना मिलते ही कुल्लू प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह इलाका आमतौर पर रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों से भरा रहता है, जिससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है।
जंगल में लगी आग के चलते यह पेड़ पहले से ही कमजोर हो गया था। आग के कारण अंदर से खोखला हो जाने के कारण यह अधिक तेज हवा का दबाव सहन नहीं कर सका और गिर गया। हादसे के बाद घायलों को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।