TMKOC : एक बार फिर विवादों में “तारक मेहता का उल्टा चश्मा”, सोनू का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस ने असित मोदी पर लगाए ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा माजरा

मुंबई। TMKOC : एक बार फिर पॉपुलर शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” () विवादों के घेरे में आ गया है। बीते कुछ सालों से लगातार शो से जुड़ी विवादे सामने आते रहे हैं। जिसके चलते कई कलाकारों ने शो को अलविदा भी कह दिया हैं। वहीं अब सोनू का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस पलक सिधवानी (Palak Sindhwani) ने शो छोड़ दिया हैं। जिसके बाद शो के मेकर्स पर उन्होंने बड़ा आरोप लगाया हैं। सोनू यानी पलक सिधवानी ने मेकर्स पर पेमेंट पूरा न करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद असित कुमार मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Read more : इस Bollywood Actor के फैसले ने सबको चौंकाया, सोशल मीडिया पर कर दी ये बड़ी घोषणा, फैंस को बड़ा झटका TMKOC
पलक ने कही ये बात…
सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिधवानी ने कहा कि, जब उन्होंने शो के मेकर्स से कहा कि वह शो छोड़ना चाहती हैं, तो उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेकर्स ने उन पर मानसिक दबाव डाला और छुट्टी भी नहीं दी थी। एक्ट्रेस को अपने साथ हुआ बर्ताव कतई पसंद नहीं आया। TMKOC
TMKOC : सोनू के आरोपों पर असित कुमार मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि, शो छोड़ने के बाद ये सब अच्छा नहीं लग रहा है। ये सब वो शो छोड़ने से पहले कहतीं तो समझ आता। साथ ही, हमने अब तक हमारे साथ काम करने वाले सभी कलाकारों को हमेशा पूरा भुगतान किया है। कुछ कलाकार 16 साल से हमारे साथ हैं और उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। TMKOC