
New Delhi : नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज अपने पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर फैसला लिया गया है। पार्टी ने घोषणा की है कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे।
New Delhi : रविवार को आयोजित बैठक में सभी विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अब विधानसभा में विपक्ष का नेतृत्व करेंगी।
New Delhi : दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा, जबकि 27 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा और विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण कोई सत्र नहीं होगा।
New Delhi : सत्र के तीसरे दिन यानी 27 फरवरी को पक्ष और विपक्ष के बीच गरमा-गरमी हो सकती है। सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण पर बहस होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में जवाब देंगी। माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष, सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर विपक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएगा, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं का विवरण होगा। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं के अनुसार, भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए दबाव बनाया जाएगा, और सदन में सवाल उठाए जाएंगे।