CG News : दंतेवाड़ा से बचेली तक सड़क निर्माण कार्य पूरा, बचेली से किरंदुल तक कार्य में तेजी…
CG News : Road construction work from Dantewada to Bacheli completed, work from Bacheli to Kirandul in full swing...

फकरे आलम खान, बचेली | CG News : दंतेवाड़ा से बचेली मार्ग के निर्माण कार्य के पूर्ण होने से बैलाडीला वासियों को राहत महसूस हो रही है। इस कार्य के लिए विधायक चैतराम अटामी और भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया जा रहा है। CG News
विगत चार वर्षों से दंतेवाड़ा से बैलाडीला मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर नागरिकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति को देखकर लोग इस मार्ग पर यात्रा करने से डरते थे। टेंडर होने के बाद भी कार्य धीमी गति से चल रहा था, जिससे क्षेत्रवासियों में निराशा थी। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा चुनाव में जनता ने विधायक के साथ-साथ सरकार भी बदल दी थी।
CG News भाजपा विधायक चैतराम अटामी ने बैलाडीला मार्ग को प्राथमिकता दी और सरकार तथा जिला प्रशासन से मार्ग सुधारने की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने बचेली के पुरानी बाजार क्षेत्र में पुलिया के निर्माण कार्य की शुरुआत की, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शासन परिवर्तन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व ठेकेदार का ठेका रद्द कर नया टेंडर किया, जिसके बाद पूर्व ठेकेदार ने कोर्ट में मामला दायर किया। हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ समय लगा, लेकिन क्षेत्रवासियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए पूर्व ठेकेदार को कार्य की अनुमति दी गई।
READ MORE : Apple Foldable iPhone : एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स आई सामने, जानें डिजाइन, बैटरी और क्या होगी कीमत…
CG News विधायक चैतराम अटामी के विशेष प्रयासों के कारण आज बैलाडीला मार्ग बचेली तक पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसके अलावा, बचेली से किरंदुल तक के मार्ग पर भी होली के बाद कार्य में तेजी लाई जा रही है। जिला भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रयासों से इस मार्ग का निर्माण मई तक पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगरपालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल ने पदभार संभालते ही पुराने बाजार क्षेत्र के लोगों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए विधायक चैतराम अटामी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर सड़कों के निर्माण में तेजी लाने का अनुरोध किया। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप अब पुराना बाजार और किरंदुल मार्ग पर तीव्र गति से काम चल रहा है। नगरवासी अब नगरपालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। CG News