ChhattisgarhCrime

Naxalites Surrender : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 7 महिला समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxalites Surrender : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 7 महिला समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर | Naxalites Surrender : जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे माड़ बचाओ अभियान के तहत 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी कुतुल एरिया कमेटी के सदस्य थे, जिनमें 22 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि संगठन में बढ़ते मतभेद, विचारधारा से मोहभंग और अंदरूनी शोषण के कारण वे अब सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। Naxalites Surrender इसके अलावा, कोडलियार में नए पुलिस कैंप के खुलने के बाद से स्थिति में सुधार हुआ है और पुलिस एवं प्रशासन की पुनर्वास नीति ने इन नक्सलियों को एक नई उम्मीद दी है। Naxalites Surrender

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने अपनी भलाई के लिए आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप दिया जाए, ताकि वे निर्भीक होकर सामान्य जीवन जी सकें। Naxalites Surrender

READ MORE: Bhilai Breaking : बिल्डर से पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक, डराने के लिए किया कार में विस्फोट

आत्मसमर्पण करने वालों में मिलिशिया सदस्य, पंचायत सरकार सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष और कई अन्य पदों पर कार्यरत लोग शामिल हैं। इन नक्सलियों ने संगठन से मोहभंग और अंदरूनी शोषण के कारण आत्मसमर्पण किया है। Naxalites Surrender

READ MORE: Road Accident : बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में हनी सिंह की मौत…

वर्ष 2024 से अब तक 71 से अधिक बड़े और छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा, 60 से अधिक माओवादी मारे गए हैं और 50 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे माओवादी संगठन धीरे-धीरे कमजोर हो रहे हैं।

READ MORE: BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में महाकुंभ का असर! भगदड़ के कारण उत्तर प्रदेश सीमा सील, बार्डर पर वाहनों की लगी लंबी कतार…

इस आत्मसमर्पण के साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की मेहनत और माड़ बचाओ अभियान की सफलता का एक और उदाहरण सामने आया है। अब पुलिस और प्रशासन द्वारा इन नक्सलियों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि वे समाज में एक नए जीवन की शुरुआत कर सकें। Naxalites Surrender

READ MORE: Market Today : सेंसेक्स 631 तो निफ्टी ने दर्ज की 206 अंकों की बढ़त, आईटी, बैंक व ऑटो सहित इन सेक्टरों में हुई रुपये की बारिश

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button