Naxal News: माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान, इनामी नक्सली कमांडर सहित 3 माओवादी गिरफ्तार, 5 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
Naxal News: माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान, इनामी नक्सली कमांडर सहित 3 माओवादी गिरफ्तार, 5 किलोग्राम विस्फोटक बरामद

Naxal News: बीजापुर। बस्तर में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजापुर जिले में संयुक्त सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिरतुर और नेलसनार पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
Naxal News: बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था, जब मिरतुर पुलिस और छत्तीसगढ़ 15 ई बटालियन की टीम चेरली पिनकोंड़ा में साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था से लौट रही थी। इसी दौरान, पाटलीगुड़ा पुलिया के पास 5 किलोग्राम विस्फोटक के साथ 24 वर्षीय सुरेश कारम को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक और नक्सली भी पकड़ा गया।
READ MORE: Health Tips : इन बीमारियों के लिए रामबाण है आंवला, सेहत के लिए साबित हो सकता है बेहद फायदेमंद
Naxal News: दूसरी कार्रवाई में नेलसनार पुलिस ने सीएनएम कमांडर दशरथ हेमला को गिरफ्तार किया, जो 2019 में नगर सैनिक राजू राम गोंदे की हत्या में शामिल था। दशरथ हेमला पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए तीनों नक्सली सीएनएम सदस्य और जनताना सरकार से जुड़े माओवादी बताए जा रहे हैं।