Naxal Encounter : जवानों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर हुई मुठभेड़, 2 दहशतगर्दी ढेर

बीजापुर। Naxal Encounter : जिले आज फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली हैं। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेडंरा जंगल में हुई।
Read More : Naxal Encounter : नक्सली मुठभेड़ में प्रधान आरक्षक बीरेंद्र सोरी शहीद, रुक-रूककर हो रही फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को सूचना मिली कि, नेडंरा के घने जंगलों में भारी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं। इस पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम, जिसमें DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान शामिल थे, को मौके पर भेजा गया। जवान आज सुबह जंगल में पहुंचे, तभी नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की।
Naxal Encounter : बता दें, कल ही बड़ी मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे।