Salman Khan Threat : सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, वर्ली RTO के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया संदेश, मचा हड़कंप…

मुंबई। Salman Khan Threat : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार धमकी मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग (RTO) के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई है। मैसेज में कहा गया है कि अभिनेता को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा, साथ ही उनकी कार को बम से उड़ाने की बात भी कही गई है। घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस धमकी के स्रोत और इसकी सत्यता की जांच कर रही है।
Read More : Salman khan को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, मुंबई पुलिस की उड़ी नींदें!
Salman Khan Threat : पहले भी हो चुकी है फायरिंग की घटना
इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को भी सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। दो हमलावर बाइक पर आए और पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। इनमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार से टकराई थी, जबकि एक गोली नेट को भेदते हुए घर के अंदर तक पहुंच गई थी। घटना के बाद आरोपी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।