Mungeli News : मुंगेली जिला पंचायत में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष पद पर शांति देवचरण भास्कर निर्विरोध निर्वाचित हुए
Mungeli News : मुंगेली जिला पंचायत में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष पद पर शांति देवचरण भास्कर निर्विरोध निर्वाचित हुए

Mungeli News : रजनीश सिंह/मुंगेली : जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने दोनों ही पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज किया। श्रीकांत पाण्डेय अध्यक्ष एवं लोरमी क्षेत्र की श्रीमती शांति देवचरण भास्कर उपाध्यक्ष चुनी गईं हैं। ज्ञातव्य है कि मुंगेली जिला पंचायत में कुल 12 क्षेत्र हैं जिनमें से 11 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने विजयश्री पायी थी एक सदस्य कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़े लक्ष्मीकांत भास्कर जीते थे। मंगलवार प्रातः 11 बजे नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई निर्धारित समय तक एक ही आवेदन भाजपा के श्रीकांत पाण्डेय ने दाखिल किया।
Mungeli News : जिसके प्रस्तावक श्रीमती अनिला देवेंद्र राजपूत तथा समर्थक श्रीमती समुंद सिन्द्राम रहीं। एक ही नामांकन होने के कारण श्रीकांत पाण्डेय को निर्वाचन अधिकारी जी एल यादव द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी एक ही नामांकन श्रीमती शांति देवचरण भास्कर ने दाखिल किया था जिसके प्रस्तावक श्रीमती अनिता कोमल साहू व समर्थक श्रीमती संतोषी परमेश्वर ठाकुर रहीं। एक ही नामांकन दाखिल होने के कारण श्रीमती शांति देवचरण भास्कर को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
Mungeli News : निर्वाचन अधिकारी श्री जी एल यादव ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट से विजय जुलूस निकाला गया जो जिला भाजपा कार्यालय पहुँच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भाजपा के दोनों पदों पर निर्विरोध जीत को भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों एवं उसके कुशलता से क्रियान्वयन को प्रमुख आधार बताया। साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,विधायक धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन में हुई जीत बताया।
Mungeli News : उन्होंने भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों की एकजुटता, नेताओं का समन्वय और पार्टी के प्रति निष्ठा को प्रमुख आधार बताते हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता की जीत निरूपित किया। उन्होंने केंद्र व राज्य प्रमुख योजनाओं और उनका समय पर क्रियान्वयन को प्रमुख आधार बताया।
जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति भास्कर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले,चुनाव प्रभारी प्रहलाद रजक,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला,केदार सिंह परिहार, सुनील पाठक, रवि शर्मा,गुरमीत सलूजा,विनय साहू,मुंगेली जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह,लोरमी जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह,लोकनाथ सिंह,डॉ सुरेश केशरवानी, मानस प्रताप सिंह,रामावतार पाण्डेय,विनय पाण्डेय,पवन पाण्डेय,मोहन भोजवानी,संजय वर्मा,जयप्रकाश मिश्रा,कोटूमल दादवानी,मिट्ठूलाल यादव,नंदकुमार सिंह,राकेश साहू,देवचरण भास्कर,उमाशंकर साहू,रजनी मानिकलाल सोनवानी, अनिता कोमल साहू,समुंद सिन्द्राम, रत्ना संजय काठले, कुंती उदय जायसवाल, संतोषी परमेश्वर ठाकुर,अनिला देवेंद्र राजपूत, अम्बालिका साहू,सोम वैष्णव,राजीव श्रीवास, सुखचंद साहू,नागेश्वर जायसवाल, सहित मुंगेली,लोरमी,पथरिया,जरहागांव,सेतगंगा आदि क्षेत्र के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।