National

Banned : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में तंबाकूयुक्त गुटखा और पान मसाले पर पूरी तरह प्रतिबंध, जानें वजह

Banned : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में तंबाकूयुक्त गुटखा और पान मसाले पर पूरी तरह प्रतिबंध, जानें वजह

 

रांची। Banned : झारखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा तथा पान मसाले के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक फिलहाल एक साल के लिए लागू की गई है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Banned : क्यों लिया गया यह फैसला?

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि तंबाकू उत्पादों से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। गुटखा और पान मसाले का अत्यधिक सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारियों का प्रमुख कारण बन रहा है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

Banned : स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के “स्वस्थ झारखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए यह कठोर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं को नशे से बचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

Read More : Banned on Medicines  : रोजाना इस्तेमाल होने वाली इन तमाम दवाओं पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगाया बैन, जानिए कौन सी दवाएं हैं इसमें शामिल

डॉ. अंसारी ने आगे कहा, हम किसी भी कीमत पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुटखा और पान मसाले के कारण युवाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। मैं एक डॉक्टर हूं और जानता हूं कि यह जहर किस हद तक शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जनता ने मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया है, और मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी उनके जीवन की रक्षा करना है।

Banned : सख्त कार्रवाई का निर्देश

मंत्री ने चेतावनी दी कि झारखंड में गुटखा और पान मसाले के अवैध कारोबार पर विशेष नजर रखी जाएगी। यदि किसी दुकान, गोदाम या व्यक्ति के पास प्रतिबंधित उत्पाद पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • अवैध रूप से गुटखा और पान मसाले का भंडारण करने वालों के गोदाम सील कर दिए जाएंगे।
  •  दोषियों के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।
  • प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button