Uncategorized

Mungeli News : टाइम पर ऑफिस नहीं पहुंचते अधिकारी, जब अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण तो कृषि विभाग के उप संचालक एमआर. तिग्गा सहित 14 कर्मचारी मिले नदारद

Mungeli News : टाइम पर ऑफिस नहीं पहुंचते अधिकारी, जब अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण तो कृषि विभाग के उप संचालक एमआर. तिग्गा सहित 14 कर्मचारी मिले नदारद

Mungeli News : मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर अपर कलेक्टर जी.एल. यादव और डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज ने सोमवार को सुबह 10 बजे उप संचालक कृषि, उद्यानिकी और रेशम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान पाया गया कि कृषि विभाग के कार्यालय में उप संचालक एम. आर. तिग्गा सहित 14 कर्मचारी अनुपस्थित थे।

Mungeli News : अपर कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन के नियमानुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन समय के दौरान कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्य प्रणाली में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए और अनुपस्थित कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Mungeli News : इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यों में जिम्मेदारी से ध्यान दें और समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। कलेक्टर और अपर कलेक्टर के इस निरीक्षण से कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है और वे भविष्य में अपनी जिम्मेदारी को लेकर और अधिक सचेत होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button