Mungeli News : मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलोग्राम गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
Mungeli News : मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलोग्राम गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Mungeli News : रजनीश सिंह /मुंगेली : मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में लालपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम से अधिक गांजा परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Mungeli News : यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को विजराकापा तरफ से एक मोटर सायकल पर तीन लोग आते हुए दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 4 पैकेट में 8 किलो 45 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी इस गांजे को मुंगेली में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
Mungeli News : गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार सिसोदिया, दिनांश पारधी और महिला आरोपी रीना शिकारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा, उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे और अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।