Mungeli News : एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू हुए गिरफ्तार
Mungeli News : एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू हुए गिरफ्तार

Mungeli News : रजनीश सिंह/मुंगेली : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जिले के शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पदमपुर के प्राचार्य राम मेहर और सहायक ग्रेड-3 बाबू हनी शर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी ईश्वर लाल भारती ने एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत की थी कि उन्होंने 31 जुलाई 2024 को शासकीय मिडिल स्कूल जरा गांव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बाद उनका जीएफ पेंशन और ग्रेजुएट राशि बिल निकालने के एवज में प्राचार्य राम मेहर और बाबू हनी शर्मा ने 30,000 की रिश्वत की मांग की थी।
Read More : Mungeli News : एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू हुए गिरफ्तार**
Mungeli News : शिकायतकर्ता ने ₹20,000 पहले ही दे दिए थे, लेकिन शेष 10,000 देने के बजाय वे आरोपी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाना चाहते थे। शिकायत का सत्यापन किया गया और पाया गया कि शिकायत सही थी। आरोपियों ने 10,000 की रिश्वत की बजाय 8,000 लेने पर सहमति जताई। इसके बाद, शिकायतकर्ता को आरोपी प्राचार्य के घर भेजा गया, जहां उन्होंने 8,000 की रिश्वत ली। इसके बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने प्राचार्य राम मेहर और बाबू हनी शर्मा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) को भी गिरफ्तार किया गया है।