Mungeli Crime : 6 लाख रुपए लूट की घटना निकली फर्जी, मुनीम शुभम ठाकुर ने ही रचा था षड़यंत्र
Mungeli Crime : 6 लाख रुपए लूट की घटना निकली फर्जी, मुनीम शुभम ठाकुर ने ही रचा था षड़यंत्र

Mungeli Crime : रजनीश सिंह/मुंगेली : आहत राईस मील के मुनीम शुभम सिंह ने 6 लाख रुपये की लूट की सूचना पुलिस को दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
Mungeli Crime : साथ ही पुलिस ने नाकेबंदी की और सघन चेकिंग अभियान चलाया। साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज (25-30 स्थानों) की जांच की। इसमें मुनीम शुभम सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए बैंक से पैसे की निकासी की जानकारी प्राप्त हुई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि घटना का मास्टरमाइंड शुभम ठाकुर था, जो अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर यह साजिश रच रहा था।
Mungeli Crime : आरोपी शुभम ठाकुर ने बताया कि उसने और महावीर ने मिलकर इस योजना को अंजाम दिया। शुभम ने 6 लाख रुपये से भरे बैग को लेकर रामगढ़ के पास एक खाली प्लाट में पैसे निकालने के बाद बैग फाड़कर और खुद को चोट पहुंचाकर लूट का नाटक किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।