Mungeli Crime : मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कट्टे की नोंक पर लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Mungeli Crime : मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कट्टे की नोंक पर लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Mungeli Crime : रजनीश सिंह /मुंगेली। मुंगेली जिले के ग्राम मसना में पूर्व प्रधान पाठक के घर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 18 फरवरी की रात ग्राम मसना के पूर्व प्रधान पाठक द्वारिका दास वैष्णव के घर नकाबपोश लुटेरों ने कट्टे की नोक पर डरा-धमका कर लगभग 11 लाख रुपये की लूट की थी। इसमें सोने-चांदी के जेवर और नगद भी शामिल थे।
Mungeli Crime : लूट में शामिल गिरोह के दो मुख्य सदस्य, राज कुमार कश्यप और तौहीद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लूटे गए जेवर व नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है, लेकिन शीघ्र ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
Mungeli Crime : पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और शीघ्र ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आरोपी राज कुमार कश्यप और तौहीद खान ने 2013 में गैंग्सटर उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए ट्रेन हाईजैक की थी और 2014 में दुर्ग जिले के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई रॉबरी में भी इन दोनों का हाथ था।
Mungeli Crime : इन आरोपियों ने कोरबा, राजनांदगांव और अन्य जिलों में भी कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ा सुराग हाथ लगाया है और यह कार्रवाई इलाके में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में अहम साबित होगी।