Uncategorized

Mumbai News : केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, FIR दर्ज करवाने खुद थाने पहुंचीं, मचा हड़कंप

Mumbai News : केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, FIR दर्ज करवाने खुद थाने पहुंचीं, मचा हड़कंप

Mumbai News : मुंबई: केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे रविवार को अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर पुलिस थाने पहुंचीं। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद हलचल मच गई है। रक्षा खडसे ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील की है।

 

READ MORE: Narayanpur News : अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन चौथे सीजन के पुरुष वर्ग में विजेता बने अक्षय कुमार, यूथोपिया के थ्रोमस आरटसा दूसरे स्थान पर

 

Mumbai News : रक्षा खडसे पुलिस थाने पहुंचीं

Mumbai News : मुक्ताईनगर तहसील के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान कुछ अव्यवस्थित लड़कों ने केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और अन्य लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की शिकायत लेकर रक्षा खडसे पुलिस थाने पहुंची हैं।

 

 

Mumbai News : जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ कोथली गांव में शोभा यात्रा देखने गई थी। उसी समय सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ। सुरक्षा गार्ड ने इस शक के आधार पर युवक के हाथ से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच की। सूत्रों का कहना है कि इस घटना से चारों युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए।

 

Mumbai News : आरोपियों की गिरफ्तारी हो, इसलिए रक्षा खड़से पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताईनगर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, मोलेस्टेशन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

 

 

READ MORE: Bus Accident : दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर, 37 लोगों की दर्दनाक मौत, 39 लोग घायल

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button