Sports

MS Dhoni New Look : IPL 2025 की उलटी गिनती शुरू, महेंद्र सिंह धोनी का ‘एनिमल’ अवतार मचा रहा धूम…देखें Video

MS Dhoni New Look : Countdown to IPL 2025 begins, Mahendra Singh Dhoni's 'animal' avatar is making a splash... watch video

नई दिल्ली | MS Dhoni New Look : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष हैं। लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है, और फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को मैदान में देखने के लिए उत्साहित हैं। MS Dhoni New Look

सभी फ्रेंचाइजी IPL 2025 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच, IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में धोनी ‘एनिमल’ अवतार में नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। MS Dhoni New Look

धोनी का नया लुक बना चर्चा का विषय

हाल ही में, महेंद्र सिंह धोनी एक विज्ञापन में नजर आए। फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस एड में ‘कैप्टन कूल’ धोनी को ‘एनिमल’ लुक में देखा गया। यह लुक बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से प्रेरित है। IPL 2025 की शुरुआत से पहले, धोनी का यह अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि इस विज्ञापन में धोनी लंबे बालों में नजर आ रहे हैं, जो उनके क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों की यादें ताजा कर रहा है। MS Dhoni New Look

READ MORE : Amazon : अमेजन फिर करने जा रही है बड़े पैमाने पर छंटनी, 14,000 मैनेजर पद होंगे प्रभावित…कंपनी को सालाना होगी इतनी बचत

IPL 2025 की तैयारियों में व्यस्त धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इस समय IPL 2025 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने IPL के पहले सीजन से लेकर अब तक 264 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.12 की औसत से 5243 रन बनाए हैं।

धोनी ने अपनी IPL यात्रा में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया है। वह लीग में छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। IPL 2025 की शुरुआत से पहले, धोनी का यह ‘एनिमल’ लुक उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है। MS Dhoni New Look

READ MORE : Actress Sreeleela : साऊथ एक्ट्रेस श्रीलीला की बॉलीवुड में जल्द होगी एंट्री, एयरपोर्ट में स्टाइलिश लुक में दिखी

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button