Chhattisgarh
Mousam : ठंड ने दिखाई नरमी, हल्की बढ़ी गर्मी, .. बारिश की संभावना, .. ये खबर नहीं जाना तो क्या जाना
Mousam : ठंड ने दिखाई नरमी, हल्की बढ़ी गर्मी, .. बारिश की संभावना, .. ये खबर नहीं जाना तो क्या जाना

रायपुर। Mousam : ठंड से थोड़ी राहत मिली है. छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री बढऩे एवं 1-2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है. आगामी दो दिन प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी भाग में एक दो दिनों में हल्की वर्षा भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर को रायगढ़ और उसके आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना है.
Read More : PM Kisan Nidhi Yojana : किसान होंगे अब मालामाल! खाते में 6 हजार के बदले भेजे जाएं 12000 रुपए’, पढ़िए कब से मिलेगा फायदा
Mousam : बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम से सटे पश्चिम मध्य पर अच्छी तरह से चिन्हित निम्र दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, जिसके असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. तापमान में वृद्धि होगी जिससे ठंड का प्रभाव कम रह सकता है.