National

MP NEWS : खराब प्रदर्शन वाले पदाधिकारियों की होगी छुट्टी, कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर जानें क्या है रणनीति

MP NEWS : भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के गठन के बाद, पार्टी ने संगठन की मजबूती पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसके तहत, कांग्रेस हर पदाधिकारी के प्रदर्शन का आकलन करेगी और जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं होगा, उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। पार्टी ने यह तय किया है कि सभी पदाधिकारियों का त्रैमासिक मूल्यांकन किया जाएगा। हर पदाधिकारी को प्रतिमाह अपनी गतिविधियों का ब्यौरा प्रदेश कांग्रेस को देना होगा, जिसमें दौरे, बैठकों और कार्यक्रमों की जानकारी शामिल होगी।

READ MORE: Bhopal Crime : CBI अफसर बनकर इंजीनियर को फंसाने की धमकी, 150 से अधिक सिम बेच चुका था आरोपी, UP से गिरफ्तार, खोले कई राज

MP NEWS : साथ ही, जिला और ब्लॉक इकाइयों से प्रदेश पदाधिकारियों की गतिविधियों का फीडबैक लिया जाएगा, और इसी आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। जो पदाधिकारी अपेक्षाएं पूरी नहीं करेंगे, उन्हें हटाया जाएगा। पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है कि संगठन को हर स्तर पर सक्रिय किया जाएगा, और जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान प्रशिक्षण विभाग पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएगा। इसके अलावा, भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे।

READ MORE: CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, कहा- एकता हमारा सबसे बड़ा हथियार  

MP NEWS: इसके साथ ही, सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महीने में कम से कम एक बार अपने प्रभार वाले जिले का दौरा करें, जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करके संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करें। कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का नेतृत्व करने के साथ उसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को प्रस्तुत करनी होगी।

MP NEWS: इसी आधार पर उनका त्रैमासिक मूल्यांकन किया जाएगा। संगठन में रुचि न दिखाने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह युवा नेताओं को मौका दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है, और इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button