MP NEWS : मातम में बदली खुशियां:घोड़ी पर बैठे-बैठे साइलेंट अटैक से दुल्हे की मौत, इंतजार करती रह गई दुल्हन, रो-रो कर बुरा हाल
MP NEWS : मातम में बदली खुशियां:घोड़ी पर बैठे-बैठे साइलेंट अटैक से दुल्हे की मौत, इंतजार करती रह गई दुल्हन, रो-रो कर बुरा हाल

MP NEWS :भोपाल। अग्नि को साक्षी मानकर नव दांपत्य जीवन शुरू करने जा रहे युवक की घोड़ी पर चढ़ते ही साइलेंट अटैक से मौत हो गई। पूरा मामला ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर जिले में हुआ। यहां गाजे बाजे के साथ सूसवाडा गांव से दूल्हा बनकर प्रदीप जाट श्योपुरा शहर की ही रहने वाली एक सरकारी शिक्षिका को दुल्हन बनाने के लिए बारात लेकर पहुंचा था। उसी दौरान जब दुल्हा तोरण मारने के बाद सरगस निकाल रहा था तभी उसको हार्ट अटैक आ गया।इसके बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। मौजूद परिजनों ने दूल्हे को घोड़ी से उतर कर अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
MP NEWS :जैसी ही यह सूचना शादी के मंडप तक पहुंची
MP NEWS :तो शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। जिस दौरान दूल्हे प्रदीप को हार्ट अटैक आया उस समय डीजे पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे। संभवत अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज साउंड की वजह से ही उसे हृदय घात हुआ होगा। मृतक दूल्हे प्रदीप जाट के परिवार वालों ने शनिवार को सुसवाड़ा गांव में दूल्हे का अंतिम संस्कार किया।
MP NEWS :दोनो परिवारों में छाई मायूसी
MP NEWS : जिस दुल्हन की कुछ घंटों पहले शादी होने वाली थी और जिसे दूल्हा वरमाला डालने वाला था। उसकी मौत के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारों में मातम छाया हुआ है। मृतक दूल्हे प्रदीप जाट के बारे में बताया गया है कि वह पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है और उसके चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव है।