
MP NEWS : भोपाल। कांग्रेस द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में की गई जय भीम जय बापू जय संविधान रैली के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा डुबकी को लेकर दिए गए बयान से बीजेपी आहत हो गई है।
MP NEWS : बीजेपी के मुख्य संगठन के बाद अब युवा मोर्चा ने भी समूचे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के रोशनपुरा चौराहे पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक नारे लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया।
MP NEWS : मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सनातन धर्म और संस्कृति का आपमान करते आई है। कांग्रेस ने महाकुंभ में स्नान कर रहे सभी लोगो का अपमान किया है। भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी ने सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगी तो आगे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।