NationalPolitical

Maharashtra CM Oath : आज से फडणवीस संभालेंगे महाराष्ट्र की कमान, शाम 5:30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, देशभर के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

मुंबई। Maharashtra CM Oath : लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार कल यानी बुधवार को महाराष्ट्र के CM फेस का ऐलान किया गया। काफी लंबी चली चर्चाओं के दौर के बाद देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया यानी महाराष्ट्र की कमान अब इन्हीं के हाथों पर होगा। वहीं एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को डिप्टी CM घोषित किया गया हैं।

बता दे कि, महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने आज (गुरुवार) शाम 5:30 बजे फडणवीस को शपथ के लिए आमंत्रित किया है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, 19 सीएम व उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। Maharashtra CM Oath

Read More : Maharashtra Politics : राजभवन पहुंचे फडणवीस, शिंदे और पवार, सरकार बनाने का दावा किया पेश      Maharashtra CM Oath

Maharashtra CM Oath : तीसरी बार बनेंगे महाराष्ट्र के CM
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे जहां पहली बार उन्होंने पूरे पांच साल तो दूसरी बार महज तीन दिन की सरकार चलाई। बीते पांच साल में जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीति बदली उस तरह देवेंद्र फडणवीस की भूमिका भी बदली। वह कभी तीन दिन के मुख्यमंत्री, कभी नेता प्रतिपक्ष तो कभी उपमुख्यमंत्री रहे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button