Chhattisgarh

CG News : 17 जनवरी को 9 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जानिए इसमें क्या-क्या है शामिल…

CG News : 17 जनवरी को 9 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जानिए इसमें क्या-क्या है शामिल...

घरघोड़ा | CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश के कर्मचारियों के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन को 17 जनवरी को भोजन अवकाश के समय ज्ञापन सौंपेगा। CG News जिला शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने बताया कि प्रांतीय निर्णय के अनुसार संघ की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं-

1. केंद्र सरकार की तिथि से समान महंगाई भत्ता और महंगाई भत्ते के एरियर्स का भुगतान किया जाए।
2. मध्य प्रदेश की तर्ज पर अवकाश नगदीकरण की सीमा 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन की जाए।
3. विभिन्न संवर्गों के लंबित पदोन्नति प्रक्रियाओं को तत्काल पूरा कर आदेश जारी किए जाएं।

READ MORE: Saree Look : बसंत पंचमी पर ट्राई करें बॉलीवुड एक्ट्रेस की ये 5 फैब्रिक साड़ियां, हर कोई करेगा तारीफ

4. शिक्षक, लिपिक और अन्य संवर्गों के वेतन विसंगति को दूर करने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक किया जाए।
5. चार स्तरीय वेतनमान आदेश को शीघ्र जारी किया जाए।
6. संविदा, दैनिक और अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए और मध्य प्रदेश की तरह सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
7. अनुकंपा नियुक्ति से आए लिपिकों के लिए पूर्व की तरह कार्यालय प्रमुख/विभागाध्यक्ष को कौशल परीक्षा आयोजित करने के लिए अधिकृत किया जाए, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था अत्यंत जटिल होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो पा रही है।

READ MORE: BIG BREAKING : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे बिलासपुर, CM साय ने किया आत्मीय स्वागत, राजयपाल भी रहे मौजूद

8. सभी विभागों के आकस्मिक निधि से नियमित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण दिए जाने संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया जाए, ताकि कर्मचारियों को बार-बार न्यायालय का सहारा न लेना पड़े।
9. अनुकंपा नियुक्ति के स्वीकृत पद का 10% नियम एक बार फिर शिथिल किया जाए और लंबित प्रकरणों का निवारण किया जाए। CG News

READ MORE: Naxalites Surrendered : 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ताड़मेटला मुठभेड़ में थे शामिल

CG News  इसके अतिरिक्त, रायगढ़, धर्मजयगढ़, तमनार, खरसिया, पुसौर और अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाएगा। संघ के संरक्षक शेख कलीमुल्लाह, जेम्स वर्गीस, संजू शेट्टी, एल बी एस जाटवर, विनोद षड़ंगी, नरेंद्र पर्वत, विकास तिवारी, शैलेश शर्मा, अभिषेक गुप्ता और अन्य कर्मचारी हितैषी साथी ज्ञापन सौंपने में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। CG News

READ MORE: Weather : घनघोर कोहरे की चपेट में राजधानी, विजिबिलिटी हुई शून्य, देखें VIDEO…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button