CrimeChhattisgarh

CG Crime : महादेव घाट रायपुरा में महिला की हत्या करने वाला आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम…

CG Crime : महादेव घाट रायपुरा में महिला की हत्या करने वाला आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम...

रायपुर | CG Crime : थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रायपुरा में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2024 को शाहरूख पाल ने थाना डी.डी.नगर में सूचना दी कि उसके परिचित डमरू, जो महादेव घाट के पास स्थित एक खाली दुकान में रहता है, ने उसे फोन कर बताया कि उसकी मां सुखवंतीन की मृत्यु हो गई है। CG Crime

सूचना मिलने पर थाना डी.डी.नगर पुलिस घटना स्थल, यादव कबाड़ी दुकान के पास रायपुरा पहुंची। CG Crime वहां निरीक्षण के दौरान मृतिका सुखवंतीन धीवर का शव दीवार के पास जमीन पर चित पड़ी हुई स्थिति में मिला। शव के पास एक बांस का डंडा और पास में चूड़ी का टुकड़ा पड़ा था। मृतिका के शव पर खून लगा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। CG Crime

READ MORE: Naxalites Surrender : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 7 महिला समेत 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृतिका की मृत्यु का कारण गर्दन और सिर पर आंतरिक चोटों के कारण दम घुटने को बताया और इसे होमोसाइड (हत्या) की प्रकृति के रूप में दर्ज किया। इसके बाद, थाना डी.डी.नगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। CG Crime

READ MORE: Whatsapp in iPhones : इस दिन से iPhone पर नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए कौन से मॉडल्स हैं शामिल…

हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही, मुखबीर तंत्र का भी सहारा लिया। जांच में यह खुलासा हुआ कि मृतिका का हमेशा अपने पति और पुत्र से विवाद होता था, जिस पर पुलिस ने दोनों पर शक जताया। CG Crime

READ MORE: Mahakumbh Viral Girl Monalisa : मोनालिसा करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार…

जांच के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि मृतिका के पति और पुत्र रायपुर में मौजूद हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने सुखवंतीन धीवर के साथ मारपीट की और हत्या कर दी। अंततः पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की। CG Crime

READ MORE: Ajab Gajab : छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा केस, जहां महिला के पेट से निकला 12 किलो वजनी ट्यूमर…देखकर डॉक्टर भी हैं हैरान

गिरफ्तार आरोपी

1. राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी, पिता स्व. दशरू सतनामी – उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम नेमीपाली, थाना बेलटुकरी, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा। हाल पता – राजू कबाड़ी दुकान के पास खंडहर महादेव घाट, रायपुरा, थाना डी.डी.नगर, रायपुर।

2. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

READ MORE: BREAKING NEWS : महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 60 घायल…19 घंटे बाद डीआईजी ने प्रेस कांफ्रेंस में की पुष्टि

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button