Most Ordered Dish : OMG! 2024 में इस चटपटी डिश को भारतीयों ने किया सबसे ज्यादा पसंद, हर मिनट में 158 लोगों ने किया ऑर्डर
Most Ordered Dish : OMG! 2024 में इस चटपटी डिश को भारतीयों ने किया सबसे ज्यादा पसंद, हर मिनट में 158 लोगों ने किया ऑर्डर

नई दिल्ली | Most Ordered Dish : जब भी भारतीय खाने का जिक्र होता है, हर फूड लवर के मुंह में पानी आ जाता है। चाहे दिन हो या रात, सफर के दौरान या जब भी खाने की तलब लगती है और खाना बनाने का मन नहीं करता, हम मोबाइल या लैपटॉप निकालकर झट से किसी फूड डिलीवरी ऐप से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर लेते हैं। भारत में लाखों लोग रोज़ाना ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। Most Ordered Dish
READ MORE: Crime Branch : ड्रग्स माफिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ के सिरप और गोलियों के साथ 3 को गिरफ्तार किया
Most Ordered Dish हर साल फूड डिलीवरी ऐप्स अपने डेटा का खुलासा करते हैं, जिससे यह पता चलता है कि सालभर में सबसे ज्यादा कौन सी डिश (पकवान) ऑर्डर की गई। इस साल 2024 में, प्रमुख फूड डिलीवरी ऐप्स Zomato और Swiggy ने अपना डेटा जारी किया है। तो चलिए जानते हैं, इस साल भारतीयों ने कौन सी डिश सबसे ज्यादा ऑर्डर की। Most Ordered Dish
READ MORE: Solar Electric Car : भारत में इस दिन लॉन्च होगी सूरज से चार्ज होने वाली पहली कार, कंपनी का दावा- 50 पैसे में 1 किमी तक चलेगी…जानें कीमत
Most Ordered Dish Zomato ने 2024 के अंत की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारतीयों के खाने के पसंद के बारे में दिलचस्प जानकारी दी गई है। पिछले आठ सालों की तरह 2024 में भी Zomato पर 9 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर हुए, और बिरयानी (Biryani) ने सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की। Zomato ऐप पर 5.8 करोड़ ऑर्डर के साथ पिज्जा (Pizza) दूसरे नंबर पर रहा।
READ MORE: CG News : अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल! निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो, आपस में ही भीड़ गए कांग्रेस के दो नेता…देखें VIDEO
हालांकि, Zomato के डेटा से यह भी पता चलता है कि 2023 के मुकाबले 2024 में बिरयानी और पिज्जा की बिक्री में हल्की गिरावट आई है।
Zomato के अनुसार, भारतीयों ने 2023 में 7.45 करोड़ पिज्जा ऑर्डर किए, जो 2024 में घटकर 5.84 करोड़ रह गए। इसका मतलब है कि सिर्फ एक साल में पिज्जा की बिक्री में 20% से ज्यादा की कमी आई है। Zomato ने ऑर्डर किए गए अन्य व्यंजनों का डेटा तो नहीं जारी किया, लेकिन Swiggy ने बताया कि उनका दूसरा सबसे पॉपुलर व्यंजन पिज्जा नहीं, बल्कि डोसा (Dosa) था, जिसे 2024 में 2.3 करोड़ बार ऑर्डर किया गया।
READ MORE: CG Breaking : एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप! प्रधान आरक्षक के साथ 3 आरक्षकों को किया निलंबित, गंभीर हैं आरोप…
Most Ordered Dish Swiggy और Zomato दोनों पर बिरयानी का दबदबा बना हुआ है। Zomato पर हर सेकंड 3 बिरयानी और Swiggy पर प्रति सेकंड 2 से ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की गई।
Most Ordered Dish Zomato की 2024 की रिपोर्ट में कुछ और रोचक जानकारियां भी सामने आईं। जैसे कि एक ग्राहक ने ट्रेन में पूरी बोगी को खिलाने के लिए 120 मंचूरियन कॉम्बो ऑर्डर किए। इसके अलावा, बड़े खर्च करने वालों का मामला भी सामने आया।
READ MORE: Pregnancy Risks : 35 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी में इन कारणों से आ सकती है अड़चन, पड़ सकता है भारी
सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा फूड डिलीवरी ग्राहकों से नहीं, बल्कि बेंगलुरु के एक फूडी से आया, जिसने बाहर खाने के दौरान एक ही बिल पर ₹5 लाख से ज्यादा खर्च कर दिए।