Morning Mantra : सोकर उठने के बाद करें ये काम, खुशनुमा गुजरेगा दिन, स्वास्थ्य भी रहेगा दुंदरूस्त

रायपुर। Morning Mantra : ऐसा माना जाता हैं कि, सुबह की शुरुआत बेहतर तरीके से करने से आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसे आसान शब्दों में कहे तो सुबह के कुछ घंटे जैसे बिताते हैं, उससे आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स सलस देते ही आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत पर फोकस करें। जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहे। तो चाहिए जानते है कि एक्सपर्ट्स का क्या मानना हैं ?
Morning Mantra : पानी पिएं
सोकर उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास नॉर्मल या गुनगुना पानी पिएं। आयुर्वेद में इस तरीके को ऊषापान कहा जाता है। सुबह बासी मुंह पानी पीने से न केवल आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि इससे बॉडी को और भी कई फायदे मिल जाते हैं।
स्मार्ट फोन से बनाएं दूरी
ज्यादातर लोग सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले अपना स्मार्ट फोन चैक करने लगते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो बता दें कि ये आदत आपके दिन पर गलत प्रभाव डाल सकती है। सुबह मोबाइल फोन पर अधिक समय बीताने से न केवल आप अपने दिन की शुरुआत लेट करते हैं और इससे आपकी प्रोडक्टिविटी घट जाती है, बल्कि ये स्ट्रेस का कारण भी बन सकता है।
Read More : Health Tips : इन बीमारियों के लिए रामबाण है आंवला, सेहत के लिए साबित हो सकता है बेहद फायदेमंद Morning Mantra
बॉडी को स्ट्रेच करें
सुबह बिस्तर से उठने के बाद थोड़ी देर आलस और थकान सी रहती है। इसके लिए उठने के बाद बॉडी स्ट्रेचिंग जरूर करें। आपका आलस और थकान एकदम दूर हो जाएगी। इससे मसल्स भी रिलैक्स होंगी। स्ट्रेचिंग से तनाव, जोड़ों का दर्द कम होता है और बॉडी की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। आप कोई योगासन या एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
Morning Mantra : मेडिटेशन करें या किताब पढ़ें
दिन की शुरुआत में मेडिटेशन करने या किताबें पढ़ने से आपका फोकस बढ़ता है। साथ ही आप चीजों को बेहतर तरीके से याद रख पाते हैं।
Morning Mantra : प्लान करें दिन
इतना करने के बाद अपने दिनभर के गोल को पहले ही सेट कर लें। आज आप क्या करेंगे, इसके लिए अपने दिमाग में एक सूची बना लें और पूरे फोकस के साथ समय पर उस काम को पूरा करने की कोशिश करें।