NationalPolitical

Modi Minister : मोदी के मंत्री को धमकी, ‘पैसा दो नहीं तो…. पढ़िए धमकी भरा संदेश

Modi Minister : मोदी के मंत्री को धमकी, ‘पैसा दो नहीं तो.... पढ़िए धमकी भरा संदेश

Modi Minister : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक मंत्री को धमकी मिली है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि अज्ञात गिरोह ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। गिरोह ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहिए। यह धमकी भरा संदेश संजय सेठ को उनके मोबाइल फोन पर आया था।

Modi Minister : संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को ही दिल्ली के डीसीपी को इस मामले की जानकारी दी थी। डीसीपी ने उनसे मुलाकात की और अब मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पाया गया कि धमकी भरा संदेश रांची के कांके से भेजा गया था।

Modi Minister : बातचीत करते हुए संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है और वे लगातार जनता से संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन्होंने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी इस बारे में सूचित किया है।

READ MORE: Rajnandgaon Crime: दोस्त बन गया कातिल, पहले जमकर की पार्टी फिर खूनी खेल, पढ़िए क्राइम

Modi Minister : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमकी भरा संदेश शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे आया था, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। संजय सेठ ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में झारखंड के डीजीपी से भी शिकायत की है और पुलिस पूरी तरह से सहयोग कर रही है।

 

 

READ MORE: Korba News : सोते समय पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला, शेयर मार्केट में पैसा गंवाकर पति बना हैवान

Modi Minister : संजय सेठ, जो रांची से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की यशश्विनी सहाय को 1.20 लाख वोटों से हराकर रांची सीट पर कब्जा बनाए रखा था। इससे पहले, 2019 में उन्होंने यशश्विनी के पिता, सुबोध कांत सहाय को 2.82 लाख वोटों के अंतर से हराया था।

READ MORE: Korba News : सोते समय पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला, शेयर मार्केट में पैसा गंवाकर पति बना हैवान

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button