Fire in hospital: सरकारी अस्पताल में अचानक लगी आग, मरीजों में भगदड़
Fire in hospital: सरकारी अस्पताल में अचानक लगी आग, मरीजों में भगदड़

Fire in hospital: नारनौल। हरियाणा के नारनौल स्थित एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी, जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई।
Fire in hospital: इस दौरान एक महिला ने बताया कि वह अपनी बहू को लेकर कुछ ही देर पहले वार्ड में पहुंची थीं, और अचानक आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने सभी को वार्ड से बाहर जाने का निर्देश दिया और कहा कि सभी को अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।
Fire in hospital: जिनमें से जो लोग चलने में सक्षम थे, वे नई बिल्डिंग में चले गए, जबकि जो गंभीर स्थिति में थे, उन्हें एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया। भगदड़ के बीच महिला की बहू ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, और परिवारवालों ने बच्चे का नामकरण कर दिया। बच्चे के साथ आई महिला ने कहा कि उन्होंने बच्चे का नाम भगवान भरोसे रखा है।
Fire in hospital: यह घटना उस पुरानी बिल्डिंग में हुई, जिसे 15 साल पहले असुरक्षित (कंडम) घोषित किया जा चुका था। बावजूद इसके, अस्पताल का जच्चा-बच्चा वार्ड, रजिस्ट्रेशन कक्ष, कई डॉक्टरों के ओपीडी, दवाईघर, ईसीजी रूम और ऑपरेशन थिएटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं इसी पुरानी बिल्डिंग में स्थित थीं।