
नई दिल्ली | Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियों को उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली में गुरुद्वारा मजनूं का टीला साहिब के पास यमुना घाट पर विसर्जित किया। इससे एक दिन पहले, उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।
Manmohan Singh आज अस्थि विसर्जन के दौरान, डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार ने गुरुद्वारे में शबद कीर्तन (गुरु ग्रंथ साहिब का संगीतमय पाठ), पाठ (गुरबानी का पाठ), और अरदास सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किए। Manmohan Singh
READ MORE: Allu Arjun News : पुष्पा-2 के इस सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध, एसपी से अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Manmohan Singh इस दौरान, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अस्थि विसर्जन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम उनके देश सेवा, समर्पण और सहजता को हमेशा याद रखेंगे।”
#WATCH | Delhi: Mortal remains of former Prime Minister Dr Manmohan Singh brought at Gurdwara Majnu Ka Tilla where Shabd Kirtan, Path and Ardas will be performed.
The last rites of #DrManmohanSingh were performed here with full state honours yesterday at Nigam Bodh Ghat. pic.twitter.com/HlAktzdX4k
— ANI (@ANI) December 29, 2024
READ MORE: CG Crime News : नाबालिग को शादी के लिए जबरदस्ती अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को किया गिरफ्तार
हालांकि, भाजपा ने इस अवसर पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि अस्थि विसर्जन के वक्त कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “यह देखकर बहुत दुख हुआ कि डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को लेने के लिए कांग्रेस या गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। कांग्रेस केवल मीडिया का ध्यान खींचने के लिए मौजूद थी, लेकिन जब सम्मान देने की बात आई तो वे नदारद हो गए।”
Very sad to see that not a single member of Congress or the Gandhi family showed up to collect the remains of Dr Manmohan Singh Ji. For media attention and to politicize, Congress was present, but when it came to honoring him with dignity, they were absent. Truly shameful. pic.twitter.com/NT6iXlcC25
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 29, 2024
READ MORE: CG News : SECL कोयला खदान में डीजल चोरी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी भी निलंबित…
Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद थे।
READ MORE: Big Breaking : दर्दनाक हादसा! 35 यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 13 एंबुलेंस वाहनों से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
Manmohan Singh गौरतलब है कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री के लिए स्मारक स्थल आवंटित नहीं करके उनका अपमान किया गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार उस स्थान पर किया जाए, जहां उनका स्मारक बनाया जाए।