National

Manmohan Singh : पूर्व PM मनमोहन सिंह का 92 वर्ष में निधन, AIIMS में ली आखिरी सांस…देश में शोक की लहर

Manmohan Singh : पूर्व PM मनमोहन सिंह का 92 वर्ष में निधन, AIIMS में ली आखिरी सांस...देश में शोक की लहर

नई दिल्ली | Manmohan Singh : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार शाम करीब 8 बजे उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। Manmohan Singh डॉ. सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे, लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। उनके निधन की खबर के बाद देशभर में शोक की लहर है। Manmohan Singh

READ MORE: CG Crime News : शराब के नशे में धुत चालक ने बाजार में लोगों पर चढ़ा दी पिकअप, 3 घायल…आरोपी फरार

Manmohan Singh  सूचना के अनुसार, 2006 में उनकी दूसरी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। Manmohan Singh

READ MORE: CG Crime : बलात्कार की झूठी रिपोर्ट लिखवा कर व्यवसायी से 5 लाख की वसूली, युवती समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

डॉ. मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार में 1985 से 1987 तक भारतीय योजना आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, वह 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर भी रहे, जहां उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

READ MORE: Congress CWC Meet : संगठनात्मक सुधार के लिए 26 जनवरी से चलेगा ‘संविधान बचाओ’ अभियान, बैठक में 50 से ज्यादा नेता हुए शामिल

Manmohan Singh  डॉ. मनमोहन सिंह भारत के एक प्रमुख अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने 1991 में देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वित्त मंत्री के रूप में, उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को लागू किया, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी। उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्म विभूषण भी शामिल है।

READ MORE: Viral Video : Reel बनाने के लिए मासूम बच्चे को बोनट पर बैठाकर दौड़ाई कार, पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर बोला- ‘Sorry’

Manmohan Singh  1991 में, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोला, जिससे निजी क्षेत्र को बढ़ावा मिला और विदेशी निवेश आकर्षित हुआ, और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज़ी से विकास को संभव बनाया।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button