ChhattisgarhNationalPolitical

Manmohan Singh Death : छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक रहेगा राजकीय शोक, जारी किया गया आदेश, नहीं होंगे ये आयोजन

नई दिल्ली। Manmohan Singh Death : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कल यानी गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद भारत सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है, और आज के लिए सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Read More : Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर, शनिवार को होगा अंतिम….

वहीं छत्तीसगढ़ में भी सात दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। यह 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक जनवरी तक चलेगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Manmohan Singh Death : राजकीय शोक के दौरान क्या नियम होते हैं?

राजकीय शोक के समय कई महत्वपूर्ण औपचारिकताएँ होती हैं। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार, सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों और विधानसभाओं में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया जाता है। इसके अलावा, कोई भी सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता। राजकीय शोक के दौरान सरकारी मनोरंजन गतिविधियाँ भी स्थगित कर दी जाती हैं, और केवल आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button