
Mahindra Thar : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 3-डोर थार के कुल 8 वेरिएंट को भारत में बंद कर दिया है। इनमें थार का टॉप वेरिएंट कन्वर्टिबल वर्जन, AX 4WD वेरिएंट, और 4WD वेरिएंट में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल के बिना आने वाला LX वेरिएंट शामिल है। इन वेरिएंट्स को अब भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
Mahindra Thar : महिंद्रा थार के पहले 19 वेरिएंट थे, लेकिन अब 8 वेरिएंट बंद होने के बाद यह संख्या घटकर 11 रह गई है। इसके अलावा, अब एंट्री-लेवल AX ट्रिम केवल RWD फॉर्म में ही उपलब्ध होगी, जिसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा।
Mahindra Thar : महिंद्रा थार के नए वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक 2.2-लीटर डीजल LX AT अर्थ एडिशन 4WD की कीमत 17.60 लाख रुपये तक जाती है। महिंद्रा थार के बंद किए गए वेरिएंट्स की सूची में कन्वर्टिबल और 4WD वेरिएंट्स शामिल हैं, जिनकी कीमत 14.49 लाख रुपये से लेकर 17.29 लाख रुपये तक थी।