NationalBusiness

Mahindra EV : महिंद्रा की EV जोड़ी की जबरदस्त डिमांड, 3,000 से ज्यादा हुई डिलीवर, 6 महीने तक पहुँचा वेटिंग पीरियड, जाने खासियत

 

नई दिल्ली। Mahindra EV : महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक नई शुरुआत करते हुए पिछले साल के अंत में दो मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUVs – XEV 9e और BE 6 – लॉन्च की थीं। अब कंपनी ने इन मॉडलों की डिलीवरी भी शुरू कर दी है और अब तक 3,014 यूनिट्स ग्राहकों को सौंप चुकी है।

Mahindra EV : डिलीवरी और ऑर्डर बंटवारा
महिंद्रा का कहना है कि उन्हें XEV 9e के लिए कुल ऑर्डर्स का 59% और BE 6 के लिए 41% ऑर्डर मिले हैं। हालांकि कंपनी ने इनकी व्यक्तिगत बिक्री संख्या साझा नहीं की है।

Read More : Lormi News : 24 घंटे से अधेड़ लापता, दोपहर 3 बजे घर से किसी काम को लेकर निकले थे. अब तक नहीं पहुंचे

  • XEV 9e की शुरुआती कीमत: 21.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
  •  BE 6 की शुरुआती कीमत: 18.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

Mahindra EV : वेटिंग पीरियड और डिलीवरी प्लान
कुछ शहरों में इन इलेक्ट्रिक SUVs की वेटिंग 6 महीने तक पहुंच चुकी है। इसे कम करने के लिए महिंद्रा देशभर में डिलीवरी की रफ्तार तेज कर रही है। ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर कार के साथ एक वीडियो गाइड भी दी जा रही है, जिससे यूजर्स कार के फीचर्स को समझकर ड्राइविंग का पूरा आनंद ले सकें।

Mahindra EV : बैटरी ऑप्शन्स और रेंज
दोनों इलेक्ट्रिक SUVs दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं:

  • 59kWh बैटरी पैक
  •  79kWh बैटरी पैक

Read More : Salman Khan Threat : सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, वर्ली RTO के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया संदेश, मचा हड़कंप…

Mahindra EV : रेंज डिटेल्स:

  •  BE 6:
  • 59kWh पैक: 557 किमी रेंज
  • 79kWh पैक: 682 किमी रेंज
  • XEV 9e
  •  59kWh पैक: 542 किमी रेंज
  •  79kWh पैक: 656 किमी रेंज

Mahindra EV : चार्जिंग ऑप्शन और तकनीक
महिंद्रा BE 6 और XEV 9e को कंपनी के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। दोनों गाड़ियों की मोटर्स फॉक्सवैगन से ली गई हैं।

Read More : Mehul Choksi Arrested : भगोड़े मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की चल रही तैयारी! 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले के है आरोपी…

चार्जिंग विकल्प

  • 7.2 kW चार्जर: 50,000 रूपए
  • 11.2 kW चार्जर: 75,000 रूपए
  • (इनकी कीमत और इंस्टॉलेशन कॉस्ट एक्स-शोरूम प्राइस में शामिल नहीं है)

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button