Maheshwari Women’s Organization: माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय बैठक “क्षितिज 2025” की तैयारियां जोरों पर, 500 से अधिक पदाधिकारी होंगे शामिल
Maheshwari Women's Organization: माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय बैठक "क्षितिज 2025" की तैयारियां जोरों पर, 500 से अधिक पदाधिकारी होंगे शामिल

Maheshwari Women’s Organization: रायपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की त्रयोदश सत्र की आगामी राष्ट्रीय बैठक “क्षितिज 2025″का नागपुर में 10–11–12 जनवरी 2025 को आयोजन होना है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया के द्वितीय कार्यकारिणी व कार्यसमिति की बैठक नागपुर के गोयंका फार्म हाउस में संपन्न होगी जिसके आयोजनकर्ता विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन है जहां नागपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन तथा नगर माहेश्वरी महिला समिति नागपुर के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होना है।
Maheshwari Women’s Organization: श्रीमती राठी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत गृह उद्योग करने वाली बहनों के लिए औद्योगिक मेला *उद्यम वाटिका” का आयोजन भी किया जा रहा है जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा किया जाएगा जहां मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी उपस्थिति रहेगी, उक्त कार्यक्रम का उदघाटन कंचन ताई नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल, पुरुषोत्तम मालू, नि.वर्तमान सभापति(महासभा) श्याम सोनी,प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश रांडड सहित राष्ट्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष शरद सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष प्रेमलता मोहता व स्वागत मंत्री मीना सांवल है। वही आयोजक संस्था द्वारा “पवन बसंती” एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
Maheshwari Women’s Organization: श्रीमती ज्योति राठी ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में माहेश्वरी समाज की 5 सदस्यों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सफलता प्राप्त की है, उन्हें शक्ति वंदन सम्मान से नवाज़ा जाएगा जिसमें मोहिनी देवी मोहंता,सिद्धि सोमानी जौहरी, किरण मुंदडा,कीर्ति नंदकिशोर भुराडिया सहित निवृत्ति चांडक का नाम शामिल है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा हेतु समाज की जरूरतमंद 15 बालिकाओं को राष्ट्रीय संगठन द्वारा 15 लैपटॉप दिए जाएंगे जिसमें बाल एवं किशोरी विकास समिति संस्कार सिद्धा का विशेष सहयोग है।
Maheshwari Women’s Organization: कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी मुख्यालय डॉक्टर बीके सुनीता द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया जाएगा। श्रीमती ज्योति राठी ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय महिला सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भी संपन्न होगी।वही “रो रंग मीठी मारवाड़ी क संग” जैसे सांस्कृतिक व पारंपरिक त्योहार पर मारवाड़ी भाषा में सुंदर प्रस्तुतियां होगी जिसमें प्रत्येक आंचल से 15 प्रतियोगी भाग लेंगे। साथ ही सभी प्रदेशों के अध्यक्ष व मंत्री अपनी रिपोर्टिंग प्रस्तुत करेंगे और नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों से माहेश्वरी समाज की 32 स्वयं सिद्धा बहनों द्वारा “मैं हूं स्वयं सिद्धा” कार्यक्रम के तहत अपने–अपने क्षेत्र में अपने आप को सिद्ध किया हुआ उनके जीवन पर प्रेरणादायक कहानी के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
Maheshwari Women’s Organization: इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रादेशिक पदाधिकारी की बैठक भी ली जाएगी। आयोजक संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय महिला संगठन की ओर से सम्मान किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम की समीक्षा के साथ समापन होगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुषमा बंग,सचिव नीलिमा मंत्री सहित उनकी पूरी टीम कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दे रही है। तकरीबन 500 से अधिक माहेश्वरी महिला सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित होगी।