Mahatari Vandan Yojna : प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी, फटाफट चेक करें अकाउंट

रायगढ़। Mahatari Vandan Yojna : छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लेगशिप महतारी वंदना योजना की 10वीं किस्त जारी कर दी गई है। आज सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) रायगढ़ में नालंदा परिसर के शिलान्यास के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश भर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित की।
Read More : Mahtari Vandan Yojana : आज आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन, जारी की जाएगी महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त, 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
Mahatari Vandan Yojna : उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस महती योजना पर काम शुरू हो गया। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं।
Mahatari Vandan Yojna : कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं तथा कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।
Read More : Good News : महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले, Mahtari Vandan Yojana की 9वी किश्त आज राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी जारी
Mahatari Vandan Yojna : बीते दिनों जनदर्शन में बहुत सी महिलाएं आयी उन्होंने अपने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।