Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, करें ये काम, भोलेनाथ होंगे मेहरबान…
Mahashivaratri 2025 : महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, करें ये काम, भोलेनाथ होंगे मेहरबान...

नई दिल्ली। Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज पूरे भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव की आराधना और उनकी कृपा प्राप्त करने का सबसे शुभ अवसर माना जाता है। शिव भक्त इस दिन उपवास रखकर और रात्रि जागरण कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना और उनकी कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
Read More : Mahashivratri 2025 Puja : महाशिवरात्रि पर भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये फल, नहीं तो भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज़…
Mahashivratri 2025 : 1. जल एवं दूध अर्पित करें
– सुबह स्नान कर शिवलिंग पर गंगा जल, कच्चा दूध और शहद चढ़ाएं।
– जल अर्पण से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सुख-समृद्धि आती है।
Mahashivratri 2025 : 2. बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाएं
– भगवान शिव को तीन पत्तियों वाला बेलपत्र विशेष रूप से प्रिय है।
– धतूरा और भांग अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
Read More : Mahashivratri 2025 : कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें तिथि और पूजा विधि…
3. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
– “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥”
– इस मंत्र का 108 बार जाप करने से रोग, शोक और संकट दूर होते हैं।
Mahashivratri 2025 : 4. रुद्राभिषेक करें
– रुद्राभिषेक में गंगा जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, बेलपत्र और भस्म से भगवान शिव का अभिषेक करें।
– इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Read More : Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि का पावन पर्व कल, ऐसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक, बरसाएंगे कृपा…
5. व्रत और रात्रि जागरण करें
– महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करें।
– रात्रि में जागरण करके शिव चालीसा और शिव पुराण का पाठ करें।
Mahashivratri 2025 : 6. शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें
– भगवान शिव को काले तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है और पितृ दोष शांत होता है।
7. निर्धनों को भोजन कराएं
– इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।