National

Mahashivratri 2025 : 26 या 27 फरवरी… कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? यहां जानें तिथि और पूजा विधि

Mahashivratri 2025 : 26 या 27 फरवरी... कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? यहां जानें तिथि और पूजा विधि

नई दिल्ली। Mahashivratri 2025 : महाकाल के भक्त महाशिवरात्रि का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। लेकिन कई लोग महशुवरात्रि की तिथि को लेकर कन्फ्यूज हैं। कई लोगों का मानना है कि, 26 फरवरी को यह महापर्व मनाया जाएगा। वहीं कई लोगों का कहना हैं कि 27 फरवरी को महाशिवरात्रि हैं।

Read More : Mahashivratri 2025 : 26 या 27 फरवरी… कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? यहां जानें तिथि और पूजा विधि

महाशिवरात्रि भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का महापर्व है, जो विशेष रूप से उनकी उपासना और विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में विशेष पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की उपासना से समस्त दुखों का नाश होता है और व्यक्ति के जीवन में शांति का वास होता है।

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि कब है?

महाशिवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को सुबह 11:08 बजे से प्रारंभ होगी और 27 फरवरी, गुरुवार को सुबह 8:54 बजे तक समाप्त होगी। चूंकि महाशिवरात्रि का पर्व रात में मनाया जाता है, इसलिए भक्त 26 फरवरी को व्रत रखने के लिए तैयार होंगे।

Read More : Maha Kumbh 2024 : महाकुंभ मेले में फिर आगजनी की घटना, सेक्टर 8 में आग की घटना, कई टेंट जलकर राख (Mahashivratri 2025)

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पूजा का सर्वोत्तम समय निशिता काल को माना जाता है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष रूप से फलदायी है। इस वर्ष निशिता काल 26 फरवरी को रात 12:09 बजे से 12:59 बजे तक रहेगा, और इस दौरान भक्तों को पूजा करने का 50 मिनट का समय मिलेगा।

Mahashivratri 2025 : रात्रि चार पहर की पूजा के समय
– प्रथम प्रहर पूजा समय: शाम 6:19 बजे से रात 9:26 बजे तक
– द्वितीय प्रहर पूजा समय: रात 9:26 बजे से 27 फरवरी को रात 12:34 बजे तक
– तृतीय प्रहर पूजा समय: 27 फरवरी को रात 12:34 बजे से 3:41 बजे तक
– चतुर्थ प्रहर पूजा समय: 27 फरवरी को सुबह 3:41 बजे से 6:48 बजे तक

महाशिवरात्रि व्रत पारण का समय

महाशिवरात्रि व्रत का पारण शुभ मुहूर्त 27 फरवरी को सुबह 6:48 बजे से 8:53 बजे तक रहेगा। इस दौरान व्रत रखने वाले भक्तों को पारण करने का अवसर मिलेगा, और वे भोलेनाथ की पूजा करने के बाद उपवास को समाप्त कर सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button