Mahasamund News : होटल की आड़ में चल रहा था ये गंदा खेल, पुलिस ने पैलेस होटल को किया सील, दो लोगों को किया गिरफ्तार
Mahasamund News : होटल की आड़ में चल रहा था ये गंदा खेल, पुलिस ने पैलेस होटल को किया सील, दो लोगों को किया गिरफ्तार

Mahasamund News : महासमुंद। नेशनल हाईवे पर स्थित चकाचौंध से भरे होटल जय पैलेस की असली सूरत सामने आते ही सभी हैरान रह गए। बाहर से रेस्टोरेंट और होटल के रूप में दिखने वाला यह स्थान असल में गैरकानूनी गतिविधियों का अड्डा बन चुका था, जहां रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इस होटल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 18 के तहत की गई।
Mahasamund News : मामले की शुरुआत 29 मार्च 2025 को सरायपाली थाना में दर्ज एक छेड़छाड़ की शिकायत से हुई थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने पीड़िता से गहराई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे अनैतिक गतिविधियों में जबरन शामिल कराया गया था। इस बयान के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को घटनास्थल पर ले जाकर पुष्टि की और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया।
Mahasamund News : अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जिस जगह पर यह गतिविधियां चल रही थीं, वह जय पैलेस होटल के नाम से नेशनल हाईवे-53, मेन रोड, सरायपाली में स्थित है, जो विकास रेस्टोरेंट के ऊपरी मंजिल पर है। यह इलाका आम लोगों की आवाजाही वाला है, लेकिन होटल संचालक ने इस स्थान को वेश्यावृत्ति के अड्डे में बदल रखा था।
Mahasamund News : पुलिस ने पूर्व में इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर भेजा था। अब शनिवार को होटल को सील कर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
READ MORE: Raipur Crime News: माइनिंग अफसर बनकर हर ट्रक से करते थे वसूली, गिरोह के 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा