Entertainment

Mahakumbh Viral Girl Monalisa : मोनालिसा करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार…

Mahakumbh Viral Girl Monalisa : मोनालिसा करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार...

नई दिल्ली | Mahakumbh Viral Girl Monalisa : महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और मुस्कान से सोशल मीडिया पर छाने वाली मोनालिसा अब अपने घर महेश्वर लौट आई हैं। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में रुद्राक्ष माला बेचने आई मोनालिसा को अचानक वायरल होने के बाद मेले में उनकी बढ़ती पहचान और पॉपुलैरिटी से परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें महाकुंभ छोड़ना पड़ा। लेकिन अब मोनालिसा बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। Mahakumbh Viral Girl Monalisa

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” के लिए कास्ट किया है। फिल्म में मोनालिसा लीड रोल में नजर आएंगी और इसके लिए उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। फिल्म की कहानी मणिपुर के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित है, और इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी अपना डेब्यू करेंगे। Mahakumbh Viral Girl Monalisa

READ MORE: Ajab Gajab : छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा केस, जहां महिला के पेट से निकला 12 किलो वजनी ट्यूमर…देखकर डॉक्टर भी हैं हैरान

सनोज मिश्रा, जो समाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, पहले भी फिल्म ‘काशी टू कश्मीर’ और ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ जैसी फिल्मों के जरिए समाज के संवेदनशील मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं। उनके इस साहसिक प्रयास को दर्शकों ने सराहा भी है। Mahakumbh Viral Girl Monalisa

READ MORE: BREAKING NEWS : महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 60 घायल…19 घंटे बाद डीआईजी ने प्रेस कांफ्रेंस में की पुष्टि

अब मोनालिसा की बॉलीवुड यात्रा का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जिसमें वह अपनी अदाकारी से पर्दे पर छा जाएंगी। Mahakumbh Viral Girl Monalisa

READ MORE: BREAKING NEWS : सऊदी अरब में भीषण सड़क दुर्घटना! बस और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर, 9 भारतीयों सहित 15 की मौत

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button