National

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी स्नान कब होगा, और इस दिन का क्या है विशेष महत्व? आप भी जान लीजिए…

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी स्नान कब होगा, और इस दिन का क्या है विशेष महत्व? आप भी जान लीजिए...

उत्तर प्रदेश | Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इस अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु और साधु-संत संगम स्नान के लिए यहां पहुंचते हैं। Mahakumbh 2025 महाकुंभ का समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। आइए जानते हैं महाकुंभ में स्नान की प्रमुख तिथियां और इसके धार्मिक महत्व के बारे में। Mahakumbh 2025

महाकुंभ में संगम स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है, और यह माना जाता है कि माघ स्नान से बड़ा कोई पवित्र और पाप नाशक पर्व नहीं है। महाकुंभ में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ से समान पुण्य प्राप्त होता है। Mahakumbh 2025

READ MORE: CG Breaking : राजधानी रायपुर में चुनावी सरगर्मी बढ़ी! आज 10 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, गोबरा-नवापारा में एक ने…कल 3 उम्मीदवारों ने भरा था पर्चा

महाकुंभ स्नान की तिथियां

– पहला स्नान: 13 जनवरी 2025 (पौष पूर्णिमा)
– दूसरा स्नान: 14 जनवरी 2025 (मकर संक्रांति)
– तीसरा स्नान: 29 जनवरी 2025 (मौनी अमावस्या)
– चौथा स्नान: 12 फरवरी 2025 (माघ पूर्णिमा)
– पांचवां स्नान: 3 फरवरी 2025 (बसंत पंचमी)
– अंतिम स्नान: 26 फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि)

READ MORE: Mahakumbh 2025 : अंतरिक्ष से कुछ ऐसे दीखता है महाकुंभ का नजारा, ISRO ने शेयर की तस्वीरें, देखें…

महाकुंभ के दौरान, जो भी प्रमुख पर्व आते हैं, उन्हें प्रमुख स्नान तिथि माना जाता है। खास बात यह है कि महाकुंभ में शाही स्नान की तिथि 3 फरवरी 2025 (बसंत पंचमी) को होगी। यह स्नान उदयातिथि के अनुसार किया जाएगा, जो 3 फरवरी को सुबह 7:01 बजे तक रहेगा। Mahakumbh 2025

READ MORE: Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ स्नान : सप्ताहभर की फ्लाइट फुल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग, बसों का किराया दोगुना, प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

शाही स्नान

महाकुंभ के शाही स्नान का आयोजन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान पहले नागा साधु स्नान करते हैं, और उसके बाद अन्य श्रद्धालु स्नान करते हैं। शाही स्नान के दौरान डुबकी लगाने के नियम होते हैं। स्नान करते समय पांच बार डुबकी लगाना चाहिए और साबुन-शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। Mahakumbh 2025

READ MORE: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में लाखों की संख्या में कहां से आते है नागा साधु? मेले के समापन के बाद कहां हो जाते है गायब? जानें रोचक बातें…

महाकुंभ 2025 का यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए पुण्य प्राप्त करने और अपनी आत्मा की शुद्धि का एक महत्वपूर्ण अवसर है। Mahakumbh 2025

READ MORE: Mahakumbh 2025 : सुविधाएं और सुरक्षा में सुधार से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड तक पहुंचने का अनुमान

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button