Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में प्रशासन का कड़ा एक्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए 5 नए नियम किए लागू, जानिए पूरी डिटेल्स…
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में प्रशासन का कड़ा एक्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए 5 नए नियम किए लागू, जानिए पूरी डिटेल्स...

प्रयागराज। Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौतों के बाद प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाए हैं। कुंभ क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें।
महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में प्रशासन के नए सुरक्षा प्रबंध
1. नो-व्हीकल जोन
– संपूर्ण कुंभ क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
– सभी श्रद्धालुओं को पैदल ही स्नान और दर्शन के लिए जाना होगा।
2. VVIP पास रद्द (Mahakumbh 2025)
– किसी भी सरकारी या विशेष पासधारकों को वाहन प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
– वीआईपी मूवमेंट को सीमित कर भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता दी गई है।
Read more : Mahakumbh Viral Girl Monalisa : मोनालिसा करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार…
3. वन-वे मार्ग व्यवस्था लागू
– श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए कुछ रास्तों को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया गया है।
– इससे अव्यवस्था और भीड़भाड़ को रोका जा सकेगा।
4. वाहनों की सीमित एंट्री (Mahakumbh 2025)
– प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को शहर की सीमा पर रोक दिया जा रहा है।
– सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि अनावश्यक भीड़ न बढ़े।
5. चार फरवरी तक सख्त प्रतिबंध
– शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
– प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
श्रद्धालुओं के लिए निर्देश
– प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें।
– निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और भीड़ नियंत्रण में मदद करें। (Mahakumbh 2025)
– जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करें।