Mahakumbh 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी और संतों के साथ अक्षयवट के किए दर्शन
Mahakumbh 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी और संतों के साथ अक्षयवट के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश | Mahakumbh 2025 : गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ के अवसर पर संगम में पवित्र स्नान किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव भी उपस्थित थे। Mahakumbh 2025 संगम स्नान के बाद, अमित शाह स्वामी अवधेशानंद के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन किया। शाह महाकुंभ में लगभग 5 घंटे का समय बिताएंगे। Mahakumbh 2025
अमित शाह ने संगम में करीब 10 मिनट तक पवित्र स्नान किया, जहां संतों ने उन्हें मंत्रोच्चारण के बीच आचमन कराया। स्नान के बाद, उन्होंने अपने परिवार के साथ संगम पर पूजा अर्चना की और फिर अक्षयवट पहुंचकर वहां भी पूजा की। यह यात्रा उनके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। Mahakumbh 2025
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Union Home Minister Amit Shah takes a holy dip at Triveni Sangam in Prayagraj, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/TH2MFFgwA5
— ANI (@ANI) January 27, 2025
READ MORE: Breaking News : 5 फरवरी तक इस शहर में 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने 500 सुरक्षाकर्मी भी किए तैनात…जानें वजह
गृह मंत्री अमित शाह का विमान आज सुबह 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। Mahakumbh 2025
READ MORE: MP NEWS : नाबालिग को किडनैप करके चार बार बेचा, 6 आरोपी गिरफ्तार,मामले की जांच में जुटी पुलिस
सोशल मीडिया पर जताई उत्सुकता
प्रयागराज पहुंचने से पहले, अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संत जनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।”
‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है।
कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
READ MORE: CG Politics : टिकट जारी होने के बाद भाजपा-कांग्रेस में बगावत: रायपुर के वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग, जिला अध्यक्ष को भेजा पत्र
16 दिनों में 13 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महाकुंभ 2025 के दौरान बीते 16 दिनों में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है। मकर संक्रांति के दिन, 3.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु, संत और कल्पवासी अमृत स्नान में शामिल हुए। इस महाकुंभ की एक खास बात यह रही कि पहली बार सभी चार पीठों के शंकराचार्य भी इस आयोजन में उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। Mahakumbh 2025