Mahakumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हैं? तो इन पवित्र चीजों को जरूर लेकर आएं घर, बदल जाएगी किस्मत…
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हैं? तो इन पवित्र चीजों को जरूर लेकर आएं घर, बदल जाएगी किस्मत...

नई दिल्ली | Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हो चुका है और यह 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। महाकुंभ के दौरान, देश-विदेश से आए साधु-संत और श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करते हैं। Mahakumbh 2025
महाकुंभ में लोग अमृत स्नान करते हैं, लेकिन इसके अलावा, वहां से कुछ विशेष चीजें लाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति का अनुभव कर सकते हैं। Mahakumbh 2025
अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं, तो इन चीजों को अपने साथ जरूर लेकर आएं-
1. संगम की मिट्टी: संगम का जल और इसकी मिट्टी दोनों ही पवित्र माने जाते हैं। महाकुंभ से लौटते वक्त संगम की मिट्टी जरूर लाएं और इसे अपने घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर रखें। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। Mahakumbh 2025
READ MORE: Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ : एक से बढ़कर एक साधु-महात्माओं का जमावड़ा, IIT बाबा ने बताई संत बनने की कहानी
2. गंगाजल: गंगाजल को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। महाकुंभ के दौरान संगम का जल अमृत के समान माना जाता है। इसे घर लाकर पूजा स्थल पर रखने से पारिवारिक समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
3. तुलसी के पत्ते: तुलसी का पौधा हिंदू घरों में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन महाकुंभ से तुलसी के पत्ते लेकर आना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। यह घर की दरिद्रता को दूर करता है। Mahakumbh 2025
READ MORE: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में आप भी होना चाहते हैं शामिल, तो यहां जानिए सस्ते बजट में यात्रा और ठहरने की पूरी डिटेल…
4. शिवलिंग और पारस पत्थर: महाकुंभ से शिवलिंग या पारस पत्थर लाना भी शुभ माना जाता है। इन्हें घर के पूजा स्थल पर रखें, इससे घर-परिवार में शांति और सौभाग्य की वृद्धि होती है।
महाकुंभ से लौटते समय इन पवित्र चीजों को घर लाकर आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। Mahakumbh 2025